कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 25,166 संक्रमित, कम टेस्ट के कारण मामलों में गिरावट
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 25,166 नए मामले सामने आए और 437 मरीजों की मौत हुई।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,22,50,679 हो गई है। इनमें से 4,32,079 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 3,69,846 हो गई है।
बीते दिन हुए कम टेस्ट की वजह से दैनिक मामलों में भारी कमी देखी गई है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए लगभग 37,000 मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 36,830 मरीज ठीक हुए।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,14,48,754 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.51 प्रतिशत है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 15,63,985 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 49.66 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना वायरस
ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 63,96,805 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,35,139 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 37,02,417 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 18,743 मौतें हुई हैं।
इसी तरह 29,30,529 मामलों और 37,007 मौतों के साथ कर्नाटक और 25,90,632 मामलों और 34,547 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 4,145 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 100 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार काबू में नजर आ रही है।
इसी तरह केरल में 12,294 लोगों को संक्रमित पाया गया और 142 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 1,065 मामले सामने आए और 28 मौतें हुईं।
तमिलनाडु में 1,851 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 28 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
डाटा
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 55,47,30,609 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 88,13,919 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार चिंता का विषय बनी हुई है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 20.78 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 20.78 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 43.71 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.69 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.22 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.04 करोड़ संक्रमितों में से 5.69 लाख मरीजों की मौत हुई है।