NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन मिले 19,079 नए संक्रमित, 224 ने तोड़ा दम
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन मिले 19,079 नए संक्रमित, 224 ने तोड़ा दम

    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन मिले 19,079 नए संक्रमित, 224 ने तोड़ा दम

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 02, 2021
    09:34 am

    क्या है खबर?

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 19,079 नए मामले सामने आए और 224 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,03,05,788 हो गई है। इनमें से 1,49,218 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,50,183 हो गई है।

    देश में सितंबर के बाद से संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए लगभग 23,000 मरीज

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 22,926 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 99,06,387 हो गई है। देश में रिकवरी 96.12 प्रतिशत पहुंच गई है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 8,29,964 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 17.39 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    जानकारी

    पांच राज्यों में देश के 62 फीसदी सक्रिय मामले

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई है कि देश के कुल सक्रिय मामलों में से 62 फीसदी केवल पांच राज्यों में हैं। महाराष्ट्र, केरल, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ में देश के 62 फीसदी सक्रिय मामले हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 19,35,636 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 49,580 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 9,20,373 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 12,096 लोगों की मौत हुई है।

    8,82,612 मामलों और 7,108 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 8,18,935 मामलों और 12,135 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    राहत

    लगातार सुधर रहे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 3,524 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 59 मरीजों की मौत हुई। राज्य में स्थिति काबू में बनी हुई है और यहां मामले लगातार कम बने हुए हैं।

    इसी तरह आंध्र प्रदेश में 326 नए मामले सामने आए। राज्य में बीते कुछ हफ्तों से रोजाना 500 से कम नए मामले आ रहे हैं।

    वहीं तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 921 और कर्नाटक में 877 लोगों को संक्रमित पाया गया।

    वैश्विक स्थिति

    अमेरिका में संक्रमितों की संख्या दो करोड़ पार

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 8.39 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 18.27 लाख की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 2.01 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3.48 लाख लोगों की मौत हुई है। केवल अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या भारत से अधिक है।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 77 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.95 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    तमिलनाडु
    महाराष्ट्र
    ब्राजील

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष

    भारत की खबरें

    भारत में अगले हफ्ते मिल सकती है कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के आपात इस्तेमाल की मंजूरी- रिपोर्ट यूनाइटेड किंगडम (UK)
    कोरोना मरीजों के देरी से अस्पताल पहुंचने के कारण भारत में हो रहीं अधिकतर मौतें- सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय
    'हेट स्पीच' के लिए रिपब्लिक भारत पर UK में लगा लगभग 20 लाख का जुर्माना अर्नब गोस्वामी
    भारत-चीन तनाव: सेना प्रमुख नरवणे ने LAC पहुंचकर लिया सीमा से सटे इलाकों का जायजा चीन समाचार

    तमिलनाडु

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 36,469 नए मामले, पिछले तीन महीने में सबसे कम दिल्ली
    कथित घुसपैठ को लेकर श्रीलंकाई नौसेना का भारतीय मछुआरों पर हमला, एक घायल- रिपोर्ट श्रीलंकाई नौसेना
    तमिलनाडु पुलिस हिरासत में मौत: पुलिसकर्मियों ने सात घंटों तक की थी पिता-बेटे की पिटाई- CBI लॉकडाउन
    तमिलनाडु: प्रदर्शन करने जा रही भाजपा नेता खुशबू सुंदर को हिरासत में लिया गया, जानिए मामला कांग्रेस समाचार

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग को लेकर कैसे काम कर रहे हैं राज्य? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 36,652 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 96 लाख पार दिल्ली
    महाराष्ट्र में स्थिर सरकार चाहिए तो हमारे नेतृत्व पर टिप्पणी करना बंद करें- कांग्रेस नेत्री शिवसेना समाचार
    महाराष्ट्र में रेप के दोषियों को होगी मौत की सजा, नया कानून बना रही उद्धव सरकार रेप

    ब्राजील

    देश में 70 लाख के करीब पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, अब तक 1.07 लाख मौतें चीन समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 63,509 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 72 लाख पार भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: दुनियाभर में क्या है महामारी की स्थिति और कहां हो रही पाबंदियों की वापसी? यूनाइटेड किंगडम (UK)
    कोरोना वायरस: देश में सुधर रही स्थिति, रोजाना होने वाली मौतों में बड़ी गिरावट भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025