
भारत-पाकिस्तान तनाव: पंजाब में 2 दिन के लिए स्कूल बंद, बंगाल में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
क्या है खबर?
भारत की ओर से बुधवार तड़के पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।
इसको देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को 2 दिन के लिए बंद कर दिया है।
इसी तरह पश्चिम बंगाल सरकार ने भी राज्य के सभी कर्मचारियों की छुट्टिंयों को रद्द कर दिया है। हालांकि, मेडिकल पर चल रहे कर्मचारियों पर यह आदेश लागू नहीं होगा। आइए पूरी खबर जानते हैं।
आदेश
पंजाब में क्या जारी किए हैं आदेश?
पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों को अगले 2 दिन (9 और 10 मई) बंद रखने का निर्णय किया गया है।
हालांकि, अंतरराष्ट्रीय परीक्षा निकायों (O-लेवल और A-लेवल) द्वारा/की ओर से निर्धारित परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेंगी। आदेश की सख्ती से पालना के निर्देश भी दिए गए हैं।
बंगाल
पश्चिम बंगाल सरकार ने रद्द की छुट्टियां
पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके मिश्रा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए राज्य के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द की जा रही है। हालांकि, चिकित्सा आधार पर स्वीकृत छुट्टियां बरकरार रहेंगे।
उन्होंने राज्य के सभी कर्मचारियों को अपने विभागाध्यक्ष की लिखित अनुमति के बिना किसी भी सूरत में मुख्यालय न छोड़ने के भी आदेश दिए हैं। अवहेलना पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।