
भारत-पाकिस्तान तनाव: अमृतसर के लिए रेड अलर्ट जारी, जिला प्रशासन के घरों में रहने के आदेश
क्या है खबर?
पाकिस्तान ने भारत के साथ हुए युद्धविराम समझौते को महज 3 घंटे बाद ही तोड़ दिया। रात को पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में सैन्य अड्डे पर आतंकवादी हमला किए जाने की खबर आई।
इसी तरह अखनूर, राजौरी और आरएसपुरा में नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलाबारी की भी रिपोर्ट रही।
बिगड़ते हालात को देखते हुए रविवार तड़के अमृतसर जिला प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर दिया और लोगों को घरों में रहने के आदेश दे दिए।
आदेश
अमृतसर जिला कलक्टर ने जारी की आदेश
अमृतसर जिला कलक्टर की ओर से सुबह साढ़े 4 बजे जारी आदेश में कहा गया है, "हम अभी रेड अलर्ट पर हैं। अत्यधिक सावधानी बरते और कृपया लाइट बंद करके घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें। कृपया सड़क, बालकनी या छत पर न जाएं। घबराएं नहीं। हम आपको बताएंगे कि हम कब सामान्य गतिविधियां शुरू कर सकते हैं।"
इस अलर्ट के बाद पूरे अमृतसर में ब्लैकआउट कर दिया। इससे लोगों में दहशत सी फैल गई।
ब्लैकआउट
सुबह साढ़े 5 बजे खत्म किया ब्लैकआउट
पहले रेड अलर्ट के बाद अमृतसर में सुबह करीब साढ़े 5 बजे बिजली आपूर्ति तो बहाल कर दी गई, लेकिन रेड अलर्ट जारी रखा गया है।
जिला कलक्टर ने कहा, "हमने बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है, लेकिन अभी भी रेड जारी है। सायरन रेड अलर्ट का संकेत देगा। कृपया घरों से बाहर न निकलें और खिड़कियों से दूर रहें। जब हमें हरी झंडी मिलेगी, तो हम आपको सूचित करेंगे। कृपया अनुपालन सुनिश्चित करें और कृपया घबराएं नहीं।"
जानकारी
जिला प्रशासन ने जारी किए आपतकानी नंबर
जिला कलक्टर ने लोगों से आपात स्थिति में सिविल कंट्रोल रूम नंबर 01832226262, 7973867446, पुलिस कंट्रोल रूम - सिटी 9781130666, ग्रामीण 9780003387 पर संपर्क करने को कहा है। जिला प्रशासन के इस कदम से लोग पूरी तरह से डरे हुए हैं।
सामान्य
कई शहरों में स्थिति सामान्य
हालांकि, पंजाब के पठानकोट में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। रात के दौरान किसी भी ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की खबर नहीं मिली है।
वहीं, फिरोजपुर में भी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वहां भी रात के दौरान किसी ड्रोन या मिसाइल हमले और गोलीबारी की खबर नहीं मिली।
पुंछ, राजौरी, जम्मू और अखनूर में भी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। यहां पर किसी तरह के कोई हमले की सूचना नहीं है।
ट्विटर पोस्ट
पुंछ सामान्य बताई जा रही है स्थिति
#WATCH | J&K | पुंछ में स्थिति सामान्य नजर आई। बीती रात किसी ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की सूचना नहीं मिली है। pic.twitter.com/SgP9YRvP9w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2025
ट्विटर पोस्ट
अखनूर में सुबह का वीडियो
#WATCH | J&K | अखनूर में स्थिति सामान्य लग रही है। रात के दौरान किसी ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की सूचना नहीं मिली। pic.twitter.com/ocLGZ8C9gw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2025
ट्विटर पोस्ट
फिरोजपुर में ऐसी रही सुबह
#WATCH | पंजाब | फिरोजपुर में स्थिति सामान्य लग रही है। रात के दौरान किसी ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की सूचना नहीं मिली है। pic.twitter.com/DnBDLCDD2E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2025