तुर्की की 50 वर्षीय नाजनीत दोहा हवाई अड्डे पर फंसी, क्या भारत सरकार मदद के लिए उठाएगी कदम?
तुर्की की 50 साल की नाजनीन मोहम्मद पिछले 2 हफ्तों से दोहा हवाई अड्डे पर फंसी हुई हैं। उनके पास पासपोर्ट नहीं है, जिसकी वजह से वह वहां अटकी हैं। उन्होंने मदद के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क किया है। अब विदेश मंत्रालय इस बात पर विचार कर रहा है कि उन्हें आपातकालीन यात्रा प्रमाणपत्र दिया जाए, ताकि वे आखिरकार अपने घर लौट सकें।
नाजनीन बीमार, परिवार से दूर
नाजनीन की हालत इसलिए भी ज्यादा मुश्किल है, क्योंकि उन्हें शुगर, थायराइड और हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई बीमारियां हैं। हाल ही में उनके पेट का ऑपरेशन भी हुआ है। उनके 2 छोटे बेटे दोहा में ही हैं। उनमें से एक को ऑटिज्म है, जिसके लिए खास देखभाल की जरूरत पड़ती है। वहीं, उनके पति तुर्की में एक कानूनी मामले में हिरासत में हैं। दरअसल, यह मुश्किल तब खड़ी हुई जब तुर्की में एक संपत्ति विवाद के दौरान उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया। इसी वजह से वह वहीं फंस गईं और परिवार से बिछड़ गईं।