भारत ने संयुक्त राष्ट्र को घेरा, झूठी रिपोर्ट पर कड़ा ऐतराज जताया
देश
भारत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) की हालिया रिपोर्ट पर कड़ी आपत्ति जताई है। इस रिपोर्ट में दाऊद इब्राहिम को 'भारत स्थित' डी-कंपनी गिरोह का सरगना बताया गया था, जिसके आतंकी संबंध भी हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय राजनयिक रघु पुरी ने इस जानकारी को गलत और गुमराह करने वाला बताया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि दाऊद इब्राहिम एक वांटेड अपराधी है और वह पाकिस्तान में छिपा बैठा है।
रघु पुरी ने पाकिस्तान की टिप्पणियों को प्रोपेगेंडा बताया
पुरी ने संयुक्त राष्ट्र से अपील करते हुए कहा कि उसे तटस्थ और सटीक जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी गलतियों से संयुक्त राष्ट्र की विश्वसनीयता पर सीधा असर पड़ता है।
इसके साथ ही, उन्होंने जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की टिप्पणियों को पूरी तरह प्रोपेगेंडा बताया। पुरी ने ज़ोर देकर कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा।