भारत ने श्रीलंका में भर दी खुशहाली, की 71,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद
भारत ने श्रीलंका को विकास कार्यों के लिए 71,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की सहायता दी है, जिससे इस टापू के हर कोने में चल रहे प्रोजेक्ट्स को समर्थन मिल रहा है। घर और स्कूल बनाने से लेकर अस्पतालों, रेल और बिजली की सुविधा बेहतर बनाने तक, यह साझेदारी वहां के लोगों के रोजाना जीवन पर गहरा असर डाल रही है।
भारत ने 8,000 करोड़ रुपये की सीधी ग्रांट्स दीं
कुल मदद में से 8,000 करोड़ रुपये की राशि सीधी ग्रांट्स के रूप में दी गई है। इसका मतलब है कि इस पैसे को वापस नहीं करना पड़ेगा। पिछले महीने ही, भारत ने एक समझौते पर दस्तखत किए हैं।
दित्वाह तूफान के बाद डेनियया बेस हॉस्पिटल के लिए नए मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराने के लिए यह समझौता किया गया था। भारत अब प्रशिक्षण कार्यक्रमों और क्षेत्रीय सहयोग पर भी ज्यादा जोर दे रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ये प्रोजेक्ट्स स्थानीय संसाधनों का इस्तेमाल करते हैं और श्रीलंका की जरूरतों के हिसाब से हैं।