भारत ने जापान को ओडिशा में अपनी मिसाइल टेस्टिंग साइट इस्तेमाल करने की हरी झंडी दे दी है। यह भारत और जापान के बीच पहली बार हुआ है।
इस फैसले के पीछे एक नया लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) है, जिसके तहत जापान भारत की DRDO फैसिलिटी में लाइव-फायर ड्रिल कर पाएगा और अपने आधुनिक हथियारों का परीक्षण कर सकेगा।
दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और गहरा करना इसका मुख्य मकसद है। हाल ही में हुई भारत-जापान टू-प्लस-टू बातचीत के बाद इस पर मुहर लगी है।
जापान को मिल सकती है भारत की और टेस्टिंग साइट्स तक पहुंच
इस समझौते के बाद जापान को जल्द ही पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में मौजूद भारत की कुछ और टेस्टिंग साइट्स तक पहुंच मिल सकती है।
दोनों देश अपनी तकनीकी जानकारी साझा करने और अगली पीढ़ी की मिसाइल टेक्नोलॉजी, जैसे हाइपरसोनिक सिस्टम्स पर मिलकर काम करने की योजना बना रहे हैं।
भारत अपने शिपयार्ड्स को भी संयुक्त प्रोजेक्ट्स के लिए इस्तेमाल करने का प्रस्ताव दे रहा है। इससे जापान अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने के साथ-साथ खर्च भी बचा पाएगा।