मध्य एशिया में भारत का 'आकाश' दांव, ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान को निर्यात कीं मिसाइलें
देश
भारत ने ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान को अपना आकाश मिसाइल सिस्टम बेचना शुरू कर दिया है। रक्षा सचिव आरके सिंह ने इसे भारत की स्वदेशी तकनीक की तरक्की का एक बड़ा सबूत बताया।
आकाश मिसाइल सिस्टम तेज गति से उड़ने वाले हवाई लक्ष्यों से निपटने में काफी कारगर है। इससे पहले भारत आर्मेनिया को भी ये सिस्टम दे चुका है।
भारत मध्य एशिया में बढ़ा रहा है अपने रिश्ते
ताजिकिस्तान लंबे समय से भारत का करीबी सहयोगी रहा है। दोनों देश सुरक्षा, खुफिया जानकारी साझा करने और सैन्य प्रशिक्षण जैसे मामलों में मिलकर काम करते आए हैं।
उदाहरण के तौर पर, भारत ने अफगानिस्तान के पास अयानी एयर बेस को अपग्रेड करने में भी मदद की थी। तुर्कमेनिस्तान भी भारत के लिए उतना ही जरूरी है। दरअसल, भारत पूरे मध्य एशिया में अपने संबंधों को मजबूत करना चाहता है।