NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में 78 लाख हुई संक्रमितों की संख्या, 70 लाख से अधिक हुए ठीक
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में 78 लाख हुई संक्रमितों की संख्या, 70 लाख से अधिक हुए ठीक

    कोरोना वायरस: देश में 78 लाख हुई संक्रमितों की संख्या, 70 लाख से अधिक हुए ठीक

    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 24, 2020
    09:45 am

    क्या है खबर?

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 53,370 नए मामले सामने आए और 650 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 78,14,682 हो गई है, वहीं 1,17,956 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या 6,80,680 हो गई है।

    देश में नए मामलों और मौतों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 70 लाख पार

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 67,549 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 70,16,046 हो गई है और देश की रिकवरी रेट 89.78 प्रतिशत हो गई है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 12,69,479 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में 10.13 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    आंध्र प्रदेश में संक्रमितों की संख्या आठ लाख पार

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 16,32,544 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 43,015 लोगों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 8,00,684 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 6,544 मरीजों की मौत हुई है।

    7,93,907 मामलों और 10,821 मौतों के साथ कर्नाटक और 7,03,250 मामलों और 10,858 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में लगातार घट रहे नए मामले

    नए मामलों की बात करें तो सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में बीते दिन 7,347 नए सामने सामने आए और 184 मरीजों ने दम तोड़ा। राज्य में नए मामलों में लगातार कमी आ रही है।

    आंध्र प्रदेश में बीते दिन 3,765 और तमिलनाडु में 3,057 नए मामले सामने आए। इन दोनों राज्यों में स्थिति सुधर रही है।

    वहीं कर्नाटक में बीते दिन 5,356 नए मामले सामने आए। यहां भी स्थिति सुधरती हुई नजर आ रही है।

    डाटा

    दिल्ली में 19 सितंबर के बाद पहली बार 4,000 से अधिक नए मामले

    राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 4,086 नए मामले सामने आए और 26 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 3,48,404 हो गई है, वहीं 6,189 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 4.21 करोड़ संक्रमित, अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 4.21 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 11.43 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 84.84 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 2.24 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जहां भारत से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 53.53 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.56 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    तमिलनाडु
    आंध्र प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    हर्षल पटेल ने IPL करियर में पूरे किए अपने 150 विकेट, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय
    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान

    भारत की खबरें

    IMF की रिपोर्ट पर अधिकारी बोले- मोदी राज में 30 प्रतिशत बढ़ी प्रति व्यक्ति GDP बांग्लादेश
    बीते साल TB की चपेट में आए लगभग एक करोड़ लोग, सबसे अधिक भारत में इंडोनेशिया
    कोरोना वायरस: देश में सुधर रही स्थिति, रोजाना होने वाली मौतों में बड़ी गिरावट दिल्ली
    जल्द भारत आएगा राफेल विमान का दूसरा बैच, जायजा लेने फ्रांस पहुंची IAF की टीम फ्रांस

    दिल्ली

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 80,472 नए मामले, 86,000 से अधिक हुए ठीक कर्नाटक
    2019 में देश में हर रोज हुआ 87 महिलाओं का रेप- NCRB रिपोर्ट मुंबई
    दिल्ली: तीसरे सीरो सर्वे में 24.8 प्रतिशत लोगों में पाई गईं कोरोना वायरस की एंटीबॉडीज दिल्ली सरकार
    दिल्ली: हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टरों को महीनों से नहीं मिला वेतन, ऑनलाइन प्रदर्शन शुरू आम आदमी पार्टी समाचार

    तमिलनाडु

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले रिकॉर्ड 29,429 नए मरीज, 582 मौतें दिल्ली
    तमिलनाडु: TV रिमोट मांगने पर गुस्साए पड़ोसी ने की सात वर्षीय मासूम की हत्या हत्या
    भारत की कोरोना वायरस मृत्यु दर सबसे निचले स्तर पर, जानें क्या रहे सुधार के कारण भारत की खबरें
    राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी नलिनी श्रीहरण ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश आत्महत्या

    आंध्र प्रदेश

    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 57,118 नए मरीज, 764 की मौत भारत की खबरें
    विशाखापट्टनम: हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में क्रेन टूटकर नीचे गिरी, 11 लोगों की मौत विजाग
    कोरोना वायरस: जुलाई में आंध्र प्रदेश में बढ़े 865% मामले, ऐसा रहा पूरे देश का हाल भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 18 लाख पार, 38,000 से अधिक की मौत भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025