सिंधु नदी पर भारत का कमाल: बिना सीमेंट बना बांध, लेह में 10 फीट बढ़ा पानी
लद्दाख के लिए एक अच्छी खबर है। भारत ने लेह के उपशी में सिंधु नदी पर अपना पहला रॉक चेक डैम बना लिया है। खास बात यह है कि इसे बनाने में सीमेंट का इस्तेमाल नहीं हुआ, बल्कि प्राकृतिक पत्थरों का उपयोग किया गया।
इस डैम के बनने से नदी का जलस्तर करीब 10 फीट ऊपर उठ गया है। इससे अब स्थानीय किसानों को बसंत की बुवाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा और सूखे पड़े खेतों में भी फिर से हरियाली लौट आएगी।
लद्दाख को 36 और बांधों के लिए 56 करोड़ से ज्यादा की मांग
इस डैम में करीब 4 करोड़ लीटर पानी जमा हो गया है, जो अब इगू फे नहर के जरिए खेतों तक पहुंच रहा है। भारत ने पाकिस्तान के साथ अपनी जल संधि को कुछ समय के लिए रोकने का फैसला किया था।
इसके बाद से सिंधु नदी के पानी का बेहतर तरीके से उपयोग करने की यह एक बड़ी पहल है। इसी कड़ी में, लद्दाख ने लेह और कारगिल जिलों में 36 और चेक डैम बनाने के लिए 56 करोड़ रुपये से ज्यादा के फंड की मांग की है। इन बांधों से भविष्य में और भी कई इलाकों को भरोसेमंद पानी मिल पाएगा।