OCI कार्ड के बदले नियम, अब श्रीलंकाई तमिल वंशजों को भी मौका
भारत ने 1 अप्रैल से अपने ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। अब OCI कार्ड के लिए एक जैसी फीस तय की गई है। अगर आप विदेश से आवेदन करते हैं, तो 275 डॉलर (करीब 25,575 रुपये) लगेंगे और भारत के भीतर से आवेदन करने पर आपको 15,000 रुपये देने होंगे। इसके अलावा, अगर आपको नया पासपोर्ट मिलता है, तो आपको 3 महीने के अंदर अपनी OCI प्रोफाइल अपडेट करनी होगी, नहीं तो 25 डॉलर (2,325 रुपये) का जुर्माना भरना पड़ सकता है।
अब श्रीलंकाई तमिल वंशजों को भी मिलेगा OCI कार्ड
नए नियमों के मुताबिक, श्रीलंका के 5वीं और छठी पीढ़ी के तमिल वंशजों को अब OCI कार्ड के लिए योग्य माना गया है। इसके लिए श्रीलंका सरकार के रिकॉर्ड को ही सबूत के तौर पर स्वीकार किया जाएगा। साथ ही भारतीय हवाई अड्डों पर अब बेहतर बायोमेट्रिक सिस्टम लगाए जा रहे हैं, जिससे OCI कार्डधारकों की यात्रा पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी, लेकिन, इमिग्रेशन पर किसी भी परेशानी या देरी से बचने के लिए अपनी OCI प्रोफाइल समय पर अपडेट रखना बेहद जरूरी होगा।