UN में भारत ने की आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील
देश
भारत ने UN में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है। भारत के प्रतिनिधि पार्थवनेनी हरीश ने साफ कहा कि आतंकवाद का कोई बहाना नहीं हो सकता। उन्होंने दुनिया से आग्रह किया कि सालों से अटकी पड़ी वैश्विक आतंकवाद विरोधी संधि पर आखिरकार सहमति बनाई जाए।
हरीश ने न्याय और जवाबदेही की मांग की
हरीश ने बताया कि भारत दशकों से सीमा पार आतंकवाद झेल रहा है, और इस दौरान हमारे लोगों ने आतंकवाद की कीमत चुकाई है। उन्होंने आतंकवाद का समर्थन करने वालों के लिए न्याय और कड़ी जवाबदेही की मांग की। उन्होंने उन नए खतरों की ओर भी ध्यान दिलाया, जिनमें आतंकवादी पैसे के लेन-देन के लिए AI और क्रिप्टोकरेंसी जैसे माध्यमों का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस चुनौती से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग बहुत ज़रूरी है।