गुवाहाटी में भारत-म्यांमार की रक्षा बैठक, 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के लिए म्यांमार ने जताया आभार
देश
भारत और म्यांमार ने गुवाहाटी में अपनी तीसरी बड़ी रक्षा बैठक पूरी कर ली है। इसमें दोनों देशों के बड़े अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई और साथ मिलकर काम करने के नए रास्तों पर चर्चा हुई।
खासकर समुद्री सुरक्षा, ट्रेनिंग और एक-दूसरे की क्षमताओं को मजबूत करने पर खास ध्यान दिया गया।
म्यांमार ने हाल में आए भूकंप के बाद भारत की तरफ से चलाए गए 'ऑपरेशन ब्रह्मा' की मदद के लिए भारत का दिल से आभार जताया।
भारतीय और म्यांमार के नौसेना प्रमुख मिले
यह कोई पहली बार नहीं है। इसी साल की शुरुआत में भी भारतीय और म्यांमार के नौसेना प्रमुखों की मुलाकात नेप्यीडॉ में हुई थी। इस मुलाकात का मकसद दोनों देशों की नौसेनाओं के रिश्तों को और मजबूत बनाना था। दोनों देशों के बीच लगातार हो रही ये बातचीत बताती है कि वे क्षेत्रीय स्थिरता के लिए मिलकर काम करने को कितना अहम मानते हैं।