केरलम में भारत-ऑस्ट्रेलियाई सेना ने किया 'ऑस्ट्रा हिंद' संयुक्त सैन्य अभ्यास
केरलम में भारत और ऑस्ट्रेलिया केरलम में मिलकर ऑस्ट्रा हिंद 2026 सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। यह एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है जो 19 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगा। इसमें 240 जवान हिस्सा ले रहे हैं। दोनों सेनाएं मिलकर लड़ाकू तैराकी, घात लगाकर हमला करने की रणनीति और ड्रोन संचालन जैसे कौशल पर काम कर रही हैं। इन सभी का मकसद तटीय और द्वीपीय इलाकों की चुनौतियों से निपटना है।
संयुक्त राष्ट्र के निर्देश पर संयुक्त द्वीपीय और तटीय अभ्यास
इस साल का मुख्य विषय संयुक्त राष्ट्र के आदेशानुसार मुश्किल द्वीपीय और तटीय माहौल में मिलकर काम करना है। इस अभ्यास में भारत की गढ़वाल राइफल्स और ऑस्ट्रेलिया की 13वीं इन्फेंट्री ब्रिगेड मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इनके साथ न्यूजीलैंड की एक पर्यवेक्षक टीम भी शामिल है। वे असली जैसी परिस्थितियों का अभ्यास कर रहे हैं। इनमें निगरानी, महत्वपूर्ण जगहों की सुरक्षा करना और मानवीय सहायता पहुंचाना शामिल है। इसका मकसद दोनों देशों की सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाना और बेहतरीन रणनीतियों को साझा करना है।