भारत ने रचा इतिहास! पवन ऊर्जा में 56 गीगावाट पार, दुनिया में चौथे स्थान पर गाड़े झंडे
भारत ने आधिकारिक तौर पर पवन ऊर्जा की क्षमता में 56 गीगावाट (GW) का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले एक साल में इसमें लगभग 6 GW की नई क्षमता जुड़ी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में यह जानकारी साझा की और बताया कि भारत के भविष्य के लिए पवन और सौर ऊर्जा कितनी जरूरी हैं। उन्होंने सभी से बिजली बचाने और साफ-सुथरी ऊर्जा का इस्तेमाल करने की अपील भी की।
पवन ऊर्जा में भारत चौथे स्थान पर
भारत दुनिया में पवन ऊर्जा के मामले में चौथे स्थान पर आ गया है, इसके अलावा, कई नए प्रोजेक्ट्स पर भी काम चल रहा है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नई इकाईयों की स्थापना के लिए साल 2025-26 को 'ऐतिहासिक' बताया है।
उन्होंने बताया कि कुल पवन ऊर्जा उत्पादन का करीब 45 प्रतिशत हिस्सा सबसे ज्यादा बिजली की मांग के समय इस्तेमाल होता है। यह सौर ऊर्जा के साथ मिलकर काम करती है, जिससे भारत की ऊर्जा जरूरतों को और भरोसेमंद तथा स्वच्छ तरीके से पूरा किया जा सके।