वाराणसी में 2 महिलाओं ने एक रेस्टोरेंट में खूब तोड़-फोड़ मचाई। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों बहनें थीं और उनका गुस्सा तब भड़का जब रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने कथित तौर पर उनके पिता की पिटाई कर दी। CCTV फुटेज में साफ दिखा कि दोनों में से एक महिला ने खाना बनाने वाला बड़ा बर्तन जमीन पर पटक दिया। उसने एक कर्मचारी के चेहरे पर पानी भी झोक दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसे देखकर लोग हैरान रह गए। कुछ राहगीरों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।
रेस्टोरेंट मालिक ने दर्ज कराई शिकायत
इस पूरे बवाल के बाद रेस्टोरेंट मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ACP गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। वह महिलाओं के क्रोधित होने के कारण और रेस्टोरेंट कर्मचारियों द्वारा उनके पिता से की गई मारपीट के कारणों की भी जांच कर रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।