पति ने शक में काटा पत्नी का पैर, फिर कटा अंग लेकर पुलिस के सामने किया सरेंडर
आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले के थोंडापी गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ लक्ष्म्म्या नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी भूलक्ल्ष्मी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि यह हमला शक की वजह से हुए विवाद के दौरान हुआ था। हमला इतना जोरदार था कि भूलक्ल्ष्मी का पैर कटकर अलग हो गया। इस खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
पत्नी का कटा हुआ पैर लेकर शख्स ने किया सरेंडर
इस खौफनाक हमले के बाद लक्ष्म्म्या अपनी पत्नी का कटा हुआ पैर लेकर पुलिस थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे भारतीय न्याय संहिता के तहत गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। घायल भूलक्ल्ष्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। बताया गया है कि उसे हमले में काफी खून बह गया था। पुलिस इस बर्बर वारदात की पूरी पड़ताल कर रही है, ताकि पता चल सके कि आखिर किस वजह से यह जघन्य अपराध हुआ।