सहारनपुर में ट्रक ने कुचले शाकंभरी देवी के 4 श्रद्धालु, कई जख्मी
देश
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत गई और 15 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। यह सभी लोग शाकंभरी देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। तभी एक कैंटर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतकों में सभी लोग मेरठ के कुशावली गांव के रहने वाले थे।
पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को हिरासत में लिया
यह हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। उस समय करीब 18 श्रद्धालु हाईवे फ्लाईओवर पर एक साथ आराम कर रहे थे। उन्होंने रुकने से पहले रस्सी का घेरा भी बनाया था। तभी बर्तनों से भरे ट्रक ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल लोगों को तुरंत सहारनपुर और मेरठ के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।