भारत में अमेरिकी F-35A का ऐतिहासिक गर्जन, तरंग शक्ति से थर्राया आसमां
भारतीय वायु सेना (IAF) जोधपुर में 'एक्सरसाइज तरंग शक्ति 2026' की मेजबानी कर रही है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और अमेरिका जैसे कई देशों की वायु सेनाएं हिस्सा ले रही हैं।
भारतीय अभ्यास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब अमेरिका का F-35A लाइटनिंग II लड़ाकू विमान उड़ान भर रहा है। IAF ने अपनी संयुक्त फॉर्मेशन उड़ानों का एक वीडियो भी जारी किया है।
तरंग शक्ति: क्षेत्रीय वायु साझेदारी को मिली मजबूती
तरंग शक्ति 2026 का मुख्य मकसद अलग-अलग देशों की वायु सेनाओं को एक साथ मिलकर बेहतर ढंग से काम करने और एक-दूसरे से नई चीजें सीखने में मदद करना है। इस अभ्यास में श्रीलंका और बांग्लादेश के दल भी शामिल हो रहे हैं।
सभी देश भारत के Su-30MKI, राफेल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के F-16 जैसे विमानों का इस्तेमाल करते हुए मिशनों पर एक साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। इस पूरे अभ्यास का बड़ा लक्ष्य आसमान में विश्वास बढ़ाना और देशों के बीच मजबूत साझेदारी बनाना है।