जुए में सब गंवाया, यूट्यूब से सीखा मौत का रास्ता: CA ने हीलियम गैस से की आत्महत्या
देश
तेलंगाना के सिद्दीपेट में एक 33 साल के चार्टर्ड अकाउंटेंट ने होटल के कमरे में हीलियम गैस का इस्तेमाल कर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि उसने यह तरीका यूट्यूब पर देखा था। जब होटल स्टाफ ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
जुए में नुकसान मानी जा रही वजह
पुलिस को उस कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट ने साफ-साफ लिखा है कि जुए में हुए भारी नुकसान ने ही उसे यह कदम उठाने पर मजबूर किया। नोट के अनुसार, रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिलने के बावजूद भी उसे हैदराबाद स्थित अपना फ्लैट बेचना पड़ा था। फिलहाल, पुलिस इस दुखद घटना से जुड़ी सभी पहलुओं की जांच कर रही है।