ओडिशा में कांग्रेस का बंद, सुबह से खाली पड़ी सकड़ें; जरूरी सेवाएं चालू
आज ओडिशा में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया गया है। कांग्रेस इस बंद का नेतृत्व कर रही है, जिसमें CPI(M) जैसी पार्टियां भी शामिल हैं। ये प्रदर्शन खनन कानूनों में बदलाव, स्कूली किताबों में गलतियों और वोटर लिस्ट से जुड़ी समस्याओं के विरोध में हो रहे हैं।
सुबह 6 बजे से ही बंद शुरू हो गया, लेकिन अस्पताल और दवा दुकानें जैसी जरूरी सेवाएं पहले की तरह चल रही हैं।
राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
सार्वजनिक परिवहन प्रभावित, BJD दूर रही
इस बंद से सार्वजनिक परिवहन पर काफी असर पड़ा है। सड़कों पर अवरोध दिख रहे हैं, बसें कम चल रही हैं और विरोध प्रदर्शन वाले इलाकों में ऑटो-रिक्शा मिलने में भी देरी हो सकती है।
कई स्कूलों ने या तो छुट्टी कर दी है या अपनी सामान्य गतिविधियां रोक दी हैं। दुकानदारों से भी आज के लिए अपनी दुकानें बंद रखने को कहा गया है।