गुरुग्राम: फेरों से घंटों पहले दूल्हा गायब, दुल्हन की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
लेखन भारत शर्मा
गुरुग्राम के मुबारकपुर गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां शादी से बस कुछ ही घंटे पहले दूल्हा अचानक गायब हो गया। इस घटना से मंडप में इंतजार कर रही दुल्हन और उसका पूरा परिवार हैरान और परेशान है। शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं और परिवार ने पैतृक जमीन बेचकर लाखों रुपये खर्च किए थे, लेकिन आखिरी समय पर दूल्हे पक्ष से किसी का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
पुलिस ने दोनों परिवारों को बैठक के लिए बुलाया
दूल्हे के परिवार का कहना है कि उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। वहीं, दुल्हन ने दूल्हे पक्ष के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए दोनों परिवारों को 26 नवंबर को बातचीत के लिए बुलाया है।