भोपाल में 10 से ज्यादा गाड़ियां रौंदकर भागा थार कार का चालक, CCTV में वारदात कैद
देश
भोपाल के मिस्रोड इलाके में एक काले रंग की महिंद्रा थार ने जमकर बवाल काटा। इस गाड़ी ने कॉलोनी के गेट को तोड़ते हुए 10 से ज्यादा कारों को टक्कर मारी, जिससे कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। लोगों ने पत्थर फेंककर इस कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी की गति धीमी नहीं की और भाग निकला।
पुलिस CCTV और रजिस्ट्रेशन की मदद से कर रही है जांच
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि थार बेकाबू होकर तेज रफ्तार से आती है, कारों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ती है और इलाके में खूब अफरा-तफरी मचा देती है। वैसे अच्छी बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई। अब पुलिस कैमरे की फुटेज देख रही है और वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से उस ड्राइवर को तलाशने में जुटी है जो गाड़ी चला रहा था। इलाके के लोग अभी भी सदमे में हैं और हर किसी को जवाब का इंतजार है।