गाजियाबाद की रहने वाली 24 साल की एक महिला को मेरठ के एक होटल में सलमान नाम के एक शख्स ने कथित तौर पर चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। महिला किसी तरह वहां से भागकर मदद मांगने बाहर निकली, लेकिन उसे वापस अंदर घसीट लिया गया।
CCTV फुटेज में यह पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है। अच्छी बात यह रही कि वहां मौजूद लोगों ने दखल दिया, जिसके बाद सलमान छतों के रास्ते फरार हो गया। महिला ने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने केस दर्ज किया, होटल स्टाफ की जांच जारी
पुलिस ने सलमान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस होटल के स्टाफ की भी जांच कर रही है, क्योंकि पीड़िता के होटल में रुकने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है।
इस घटना के बाद होटल में मेहमानों की ID जांचने से जुड़े नियमों की अनदेखी पर फिर से सवाल उठने लगे हैं। इन नियमों की अनदेखी किसी की भी सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है।