प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में उन लोगों की तारीफ की है, जिन्होंने सोने की खरीद कम की है। पिछले साल खुद प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी। लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि इस सामूहिक कोशिश से सोने के दाम कम हुए हैं। लोगों के इस जज्बे की तुलना मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की त्याग की अपील से की। उन्होंने कहा, "मेरे देश का चरित्र आज भी वैसा ही है।"
हुनरमंद लोगों को मिलेगी ज्यादा अहमियत- मोदी
इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने एक और खास बात कही। उनका कहना था कि "अब कागजी सर्टिफिकेट लेकर कोट-पैंट और टाई पहनने वालों से ज्यादा हुनरमंद लोगों को तरजीह मिलेगी।" उन्होंने आगे कहा, "समय बदल रहा है."