तेज गर्मी और उमस के कारण बिजली की मांग में आया 11 प्रतिशत का रिकॉर्डतोड़ उछाल
देश
देश में इस जुलाई के महीने में बिजली की खपत पिछले साल के मुकाबले लगभग 11 प्रतिशत बढ़ गई है। इसकी मुख्य वजह पूरे देश में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस को बताया जा रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपने घरों में AC का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके चलते बिजली की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है।
बिजली की मांग 270.2 गीगावाट तक पहुंची
इस जुलाई में बिजली की मांग बढ़कर 270.2 गीगावाट पहुंच गई, जो पिछले कुछ महीनों के रिकॉर्ड स्तर से बस थोड़ी ही कम है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार मानसून की बारिश कम होने की संभावना है और गर्मी-उमस भी बनी रहेगी। इसी वजह से विशेषज्ञों का मानना है कि अगस्त में भी बिजली की खपत इसी तरह बनी रहेगी।