निमिषा ठकुरिया मामला: हिरासत से भागने की कोशिश में पुलिस की गोली का शिकार हुआ आसिफ अली
देश
22 साल की निमिषा ठकुरिया की मौत के मुख्य संदिग्ध आसिफ अली को गुवाहाटी में पुलिस ने गोली मार दी है। पुलिस का कहना है कि मंगलवार को अली ने हिरासत से भागने की कोशिश की थी। आसिफ अली की रिमांड खत्म होने वाली थी और उसे उसी दिन कोर्ट में पेश किया जाना था। बता दें, गुवाहाटी यूनिवर्सिटी में समाजशास्त्र की छात्रा निमिषा ठकुरिया 25 सितंबर को शहर के एक होमस्टे में मृत मिली थी।
GMCH में आसिफ अली की हालत स्थिर
आसिफ को दाहिने टखने के पास गोली लगने के बाद गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया है कि उसे 2 चोटें आई थीं, लेकिन अब उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। फिलहाल, ऑर्थोपेडिक्स टीम उसका इलाज कर रही है। यह घटना निमिषा ठकुरिया की दुखद मौत और आसिफ अली की पहले हुई गिरफ्तारी के बाद सामने आई है।