मंडप में पहुंचा 'गलत' दूल्हा, फोटो से नहीं मिला चेहरा तो दुल्हन ने ठुकराया रिश्ता
देश
पंजाब के फिरोजपुर में एक शादी उस समय विवादों में आ गई, जब दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन का आरोप है कि उसे शादी से पहले किसी और लड़के की फोटो दिखाई गई थी। राजस्थान से बारात लेकर आए दूल्हे के परिवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब दुल्हन ने मंडप में असली दूल्हे को देखकर शादी करने से मना कर दिया।
दूल्हे के परिवार ने कहा- सही फोटो दिखाए थे
दूल्हे के परिवार ने अपनी सफाई में बताया कि दोनों परिवारों की सहमति से ही यह रिश्ता तय हुआ था। उन्होंने दावा किया कि दूल्हे की फोटो बिचौलियों और दुल्हन की मां को पहले ही भेजी गई थीं।
दूल्हे के दादा महेंद्र सिंह ने कहा, "हम अपने बेटे की दोबारा शादी करवाने को तैयार हैं।" शिकायत के बाद पुलिस को भी बुलाया गया, लेकिन दोनों परिवारों ने बाद में शांति से बैठकर मामले को सुलझा लिया।