दिल्ली में खूनी रात: अंडे के मामूली झगड़े ने ली पत्नी की जान, पति गिरफ्तार
दिल्ली के तिगड़ी इलाके में 18 सितंबर को रात के खाने को लेकर हुए विवाद ने एक दुखद मोड़ ले लिया। बताया जा रहा है कि कमलेश (35) शराब पीकर घर आया और पत्नी पूनम (31) से अंडे बनाने की मांग करने लगा। पूनम उस समय सब्जियां बना रही थी। इसी बात पर कमलेश ने पूनम को गोली मार दी।
12-13 साल पहले हुई थी इस जोड़े की शादी, इनके 3 छोटे बच्चे हैं। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया। तेज आवाज सुनकर एक पड़ोसी ने उनके दरवाजे पर दस्तक दी। पड़ोसियों ने कमलेश से दरवाजा खोलने को कहा।
कमलेश हत्या और अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार
कमलेश ने पुलिस और पड़ोसियों के सामने कहा कि पूनम ने खुद को गोली मारी है। हालांकि, पड़ोसियों ने उसे तब तक रोके रखा, जब तक पुलिस नहीं आ गई। अब कमलेश को हत्या और अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आखिर यह बंदूक कहां से आई थी और इस दुखद घटना के पीछे की वजह क्या थी।