पंजाब के दालेके गांव में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच मंजीत कौर और उनके पति सुखबीर सिंह पर हमला हुआ है।
उन पर उस समय गोली चलाई गई जब वे मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। हैरानी की बात है कि इस गोलीबारी में उन्हें खरोंच तक नहीं आई, एक भी गोली उन्हें छू नहीं पाई।
पुलिस ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले हमलावरों की पहचान की
पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है। उनका आपराधिक इतिहास है और सुखबीर सिंह के परिवार से उनकी पुरानी दुश्मनी भी है।
मंजीत कौर का कहना है कि यह हमला उनके पति द्वारा इलाके में नशा तस्करी के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम का बदला है। उन्होंने आरोप लगाया, "नशा तस्करों ने नशे के खिलाफ मेरे पति की आवाज को खामोश करने के लिए उन्हें निशाना बनाया है।"
पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आगे की छानबीन कर रही है।