उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ट्रैक्टर से कुचलकर 3 की हत्या, आरोपी भी घायल
देश
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 2 गांवों के बीच का विवाद जानलेवा हो गया। बुधवार की रात शराब की दुकान पर जमा भीड़ के बीच एक ट्रैक्टर घुस गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
इस भयानक घटना में बाबूराम, महेंद्र और उदयवीर नाम के 3 लोगों की जान चली गई। पुलिस ने दातियाना गांव के वीरेंद्र को इस घटना का मुख्य आरोपी बनाया है।
आरोपी ट्रैक्टर पलटने के बाद अस्पताल में दाखिल
घायलों को तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बचाया नहीं जा सका और तीनों ने वहीं दम तोड़ दिया।
घटना के बाद वहां से भागने की कोशिश में वीरेंद्र का ट्रैक्टर पलट गया, जिससे वह खुद भी जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।