कर्नाटक: गणेश विसर्जन के दौरान भटकल मस्जिद पर पत्थरबाजी, तत्काल गिरफ्तारी की मांग
देश
कर्नाटक के भटकल में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान इस्माइल सुन्नी जामा मस्जिद पर पत्थर फेंके गए। इन पत्थरों से मस्जिद की खिड़कियां टूट गईं और पास के एक मदरसे को भी नुकसान पहुंचा। इस घटना से नाराज मुस्लिम समुदाय के लोग पुलिस स्टेशन के सामने इकट्ठा हो गए और उन्होंने दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
पुलिस कर रही जांच
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक दीपन ने भटकल का दौरा किया और जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
वहीं, भटकल टाउन पुलिस स्टेशन के बाहर मुस्लिम समुदाय के लोग प्रदर्शन करते हुए लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, ताकि इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जा सके।