7 प्रतिशत रिटर्न का लालच देकर 120 करोड़ रुपये की ठगी, कल्पना फाइनेंशियल सर्विसेज पर ED का शिकंजा
देश
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कल्पना फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़े 10 ठिकानों पर हाल ही में छापा मारा है। कंपनी पर आरोप है कि उसने लोगों को बड़े मासिक रिटर्न (3.5 से लेकर 7 प्रतिशत तक) का लालच देकर निवेश करने के लिए फंसाया। इस बड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में कंपनी के डायरेक्टर अमित मंडल भी जांच के दायरे में हैं।
कल्पना फाइनेंशियल सर्विसेज ने जुटाए करीब 120 करोड़ रुपये
अधिकारियों का कहना है कि कल्पना फाइनेंशियल सर्विसेज ने शेयर ट्रेडिंग में पैसा लगाने का दावा कर लगभग 120 करोड़ रुपये इकट्ठा किए थे। लेकिन, जांच में सामने आया है कि ये वादे सिर्फ कागजी थे और हकीकत में ऐसा कुछ नहीं हुआ। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग की इसी जांच के तहत ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तलाशी ली है।