भारत में हर दिन सड़क हादसों में 485 लोगों की मौत, ये लापरवाही बनी सबसे बड़ी वजह
साल 2024 में भारत में सड़क हादसों में 1.77 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई, यानी हर दिन करीब 485 मौतें हुईं। इन मौतों में से 92 प्रतिशत लापरवाही की वजह से हुईं। 2023 में थोड़ी बेहतरी देखने को मिली थी, लेकिन इस साल स्थिति फिर बिगड़ गई है। भारत में सड़क हादसों से होने वाली मौतों की दर चीन से कहीं ज्यादा और अमेरिका से थोड़ी कम है।
तेज रफ्तार के कारण 1 लाख से ज्यादा मौतें
तेज रफ्तार हादसों का सबसे बड़ा कारण रही है, जिससे 60 प्रतिशत से ज्यादा दुर्घटनाएं हुईं। खतरनाक ड्राइविंग ने इसमें और इजाफा किया, जिससे 1 लाख से ज्यादा मौतें दर्ज की गईं। सड़क हादसों में जान गंवाने वालों में 63 प्रतिशत दोपहिया वाहन सवार और पैदल यात्री थे। शहरों के मुकाबले गांवों में ज्यादा हादसे हुए। पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। यह दर्शाता है कि देश के कई समुदायों के लिए सुरक्षित सड़कें अभी भी एक दूर का सपना हैं।