दिल्ली-NCR में 1 सितंबर से बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में मौसम को लेकर बड़ी खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज और कल यहां छिटपुट बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है।
इस दौरान तापमान 26 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दोपहर और शाम तक बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं, खासकर नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे इलाकों में हलकी बारिश की संभावना है।
दिल्ली में 1 सितंबर से और बारिश होने की संभावना
दिल्ली में 1 सितंबर से बारिश और जोर पकड़ सकती है। IMD ने बताया है कि आज से ही बारिश का सिलसिला ते होने लगेगा। हालांकि, फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।
वर्ल्ड वेदर रिपोर्ट के अनुसार, आज और कल आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 3 से 7 सितंबर के बीच दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कुछ इलाकों में सिर्फ बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि कभी-कभी तेज धूप भी परेशान कर सकती है।