NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / इस साल मानसून में जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जताई संभावना
    अगली खबर
    इस साल मानसून में जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जताई संभावना
    मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई

    इस साल मानसून में जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जताई संभावना

    लेखन गजेंद्र
    Apr 15, 2025
    05:16 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि इस साल मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा और जून से सितंबर तक खूब बारिश होगी।

    IMD के निदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि इस साल 2025 में 105 प्रतिशत से अधिक यानी 87 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है, जो कृषि के लिए अच्छी होगी।

    आमतौर पर 104 से 110 प्रतिशत के बीच बारिश को सामान्य से अच्छा माना जाता है। मानसून पर अल नीनो का प्रभाव नहीं है।

    मानसून

    केरल में समय पर आएगा मानसून

    मौसम विभाग का कहना है कि इस बार केरल में मानसून 1 जून को समय पर आने की संभावना है। पिछले साल 2024 में यह 2 से 3 दिन पहले आना था, लेकिन लेट हो गया था।

    केरल के बाद मानसून दक्षिणी राज्यों में 15 से 25 जून तक पहुंच जाएगा। दिल्ली समेत उत्तर भारत में मानसून के 15 जुलाई तक पहुंचने के आसार हैं।

    IMD के मुताबिक, बिहार, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर के राज्यों में मानसून थोड़ा कमजोर रहेगा।

    गर्मी

    अप्रैल के अंत तक लू की संभावना बढ़ेगी

    IMD प्रमुख का कहना है कि देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी पड़ रही है और आगे अप्रैल के अंत तक लू परेशान करेगी, जो मई के अंत तक चलेगी। जून की शुरूआत में कहीं-कहीं मानसून पूर्व बारिश हो सकती है।

    विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार अल नीनो का असर मानसून पर नहीं दिखेगा, जिससे अच्छी बारिश होगी और खेती को नुकसान से बचाएगी।

    IMD के मुताबिक, पिछले 5 साल में अनुमान से अधिक बारिश हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    भारतीय मौसम विभाग
    बारिश

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़ का हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत; जानें क्या-क्या हुआ कर्नाटक
    राहुल गांधी के 'आत्मसमर्पण' वाले कटाक्ष पर शशि थरूर ने केंद्र सरकार का बचाव किया शशि थरूर
    अडाणी समूह ने वित्त वर्ष 2025 में दिया 75,000 करोड़ रुपये का कर योगदान  अडाणी समूह
    बेंगलुरु में मची भगदड़ पर विराट कोहली और BCCI समेत दिग्गजों ने क्या कहा?  बेंगलुरु

    मानसून

    आंध्र प्रदेश सहित 4 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में भी मेहरबान रहेंगे बादल बारिश
    मानसून: बंगाल की खाड़ी में मंडराया चक्रवात का खतरा, इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट बंगाल की खाड़ी
    दिल्ली में जोर पकड़ेगी बारिश, मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट बारिश
    सितंबर में भी कई राज्यों में बारिश, क्या देरी से होने लगी है मानसून की वापसी? बारिश

    भारतीय मौसम विभाग

    दिल्ली समेत 8 राज्यों में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप, दक्षिण में बारिश की संभावना दिल्ली
    दिल्ली में बारिश की संभावना, हिमाचल और हरियाणा में पारा शून्य के करीब पहुंचा दिल्ली
    दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं दिल्ली
    दिल्ली में छाए घने कोहरे से दृश्यता प्रभावित, ट्रेनें और उड़ानों पर असर दिल्ली

    बारिश

    चक्रवात के असर से शुरू हुई बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम  बंगाल की खाड़ी
    राजस्थान से लेकर दिल्ली तक करवट बदल रहा मौसम, फिर बढ़ने लगा सर्दी का अहसास  चक्रवात
    पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ा दी ठिठुरन, 13 राज्यों में अंधड़-बारिश का अलर्ट  जम्मू-कश्मीर
    पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर बारिश की चेतावनी, जानिए कहां-कहां होगी  दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025