केरलम में IMD का ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश-तूफान की चेतावनी
केरलम में शनिवार को भारी बारिश को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एर्नाकुलम, त्रिशूर, इडुक्की और मलप्पुरम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 11 से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश हो सकती है, साथ ही गरज-चमक और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। यह अलर्ट आज दोपहर 2:30 बजे से अगले तीन घंटों के लिए प्रभावी रहेगा। मौसम को देखते हुए लोगों से सुरक्षित रहने और सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
केरल में 3 मई तक बारिश और गरज-चमक का अनुमान
आई एम डी ने बताया है कि 3 मई तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा, केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने दोपहर 1 बजे तक उच्च पराबैंगनी (UV) विकिरण के स्तर को लेकर भी चेतावनी जारी की है। कोंनी या मुन्नार और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को ऑरेंज और येलो अलर्ट पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे जितना हो सके घर के अंदर ही रहें और खुद को गीला होने से बचाएं। यदि बहुत जरूरी हो तभी बाहर निकलें और धूप से बचाव के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।