मुंबई-ठाणे में IMD का यलो अलर्ट, आज झुलसाएगी गर्मी
देश
मुंबई और ठाणे वालों ध्यान दें। IMD ने आज के लिए यलो हीट अलर्ट जारी किया है। यहां आज काफी ज्यादा गर्मी और उमस महसूस होगी। दिन के समय तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और रात में भी ये सिर्फ 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा।
आसमान साफ रहने की वजह से माहौल सामान्य से ज्यादा गर्म रहेगा।
पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी में भी सामान्य से ज्यादा तापमान
ये यलो अलर्ट सिर्फ मुंबई के लिए नहीं है, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी में भी ऐसे ही हालात हैं। इन इलाकों में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहने वाला है।
ऐसे में अगर आप महाराष्ट्र के इन हिस्सों में कहीं बाहर निकलने वाले हैं, तो खुद को ठंडा रखें, पानी पीते रहें और गर्मी में अपना ख्याल रखें।