मुंबई-कोंकण में IMD ने गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया, अक्टूबर में ही जून जैसी गर्मी
देश
मुंबई में यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि शहर में गर्मी और उमस बढ़ गई है, जिससे अक्टूबर का महीना भी जून-जुलाई की तेज गर्मी जैसा लग रहा है।
तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, और ऊपर से उमस लोगों को और परेशान कर रही है। यह चेतावनी सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं है। कोंकण क्षेत्र के कई दूसरे इलाकों में भी ऐसे ही हालात हैं।
IMDने हाइड्रेटेड रहने और धूप से बचने की सलाह दी
IMD ने सभी लोगों से अपना ध्यान रखने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि लोग ज्यादा देर धूप में न रहें, खूब पानी पिएं और स्थानीय मौसम की जानकारी पर भी नजर रखें।
अक्टूबर की इस गर्मी से डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) और हीट एग्जॉशन (लू लगने) जैसे खतरों का डर बढ़ गया है।