IMD ने 3 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, अगले 48 घंटे भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का खतरा
देश
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हिमालय के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से मानसून की बारिश ने अब जोर पकड़ लिया है। इस भारी बारिश से अचानक बाढ़ आने, निचले इलाकों में पानी भरने, नदियों के उफान पर आने और खासकर उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने का खतरा है।
IMD रडार और सैटेलाइट के जरिए जारी कर रहा अलर्ट
IMD डॉप्लर रडार और सैटेलाइट की मदद से हर चीज पर बारीकी से नजर रख रहा है। इसी वजह से यह लगातार मानसून पर अपनी निगाह बनाए हुए है और लोगों तक जल्दी अपडेट पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के लिए अलर्ट जारी कर रहा है। इन राज्यों में रहने वालों को सलाह दी गई है कि वे सभी अलर्ट्स पर नजर रखें।