बंगाल की खाड़ी से आ रहे तूफानी बारिश के बादल, IMD ने जारी की चेतावनी
देश
बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक निम्न दबाव सिस्टम के चलते भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। IMD ने बताया है कि अगले कुछ दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी, इसलिए सभी को सतर्क रहने को कहा गया है। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश और बिजली गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं।
आंध्र के मछुआरों को भी चेतावनी
मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है, क्योंकि तटों पर हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। पूर्व गोदावरी, कृष्णा और नेल्लोर जिलों के लिए समुद्री लहरों की चेतावनी भी जारी की गई है। वहीं, श्रीकाकुलम और विजयनगरम जिलों में मूसलाधार बारिश की आशंका है। ऐसे में स्थानीय बाढ़ और ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां की हैं और लोगों को सतर्क रहने को कहा है।