IMD का अलर्ट: दक्षिण भारत में कई दिन तक होगी बहुत भारी बारिश
भारत मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 20 और 21 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है। यह बारिश 20 सेंटीमीटर तक होने का अनुमान है। IMD के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी मॉनसून के दौरान पूर्व से आ रही हवाएं अपने साथ काफी नमी ला रही हैं। इसी वजह से इतनी बारिश होने का अनुमान है। उपग्रह तस्वीरों में भी यह साफ दिख रहा है कि श्रीलंका की तरफ से तमिलनाडु की ओर बादलों के बड़े-बड़े समूह बढ़ रहे हैं। ऐसे में वहां अच्छी बारिश होने की पूरी संभावना है।
पूरे दक्षिण भारत में कई दिनों तक बारिश का अनुमान
सिर्फ इतना ही नहीं, यह भारी बारिश का दौर कई दिनों तक ऐसे ही चलता रह सकता है। केरलम और माहे में 20 अक्टूबर से पूरे एक हफ्ते तक बारिश होने के आसार हैं। दूसरी तरफ, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 21 अक्टूबर से 4 दिनों तक बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भी 20 और 21 अक्टूबर को तेज बारिश हो सकती है। यहां बारिश का कारण पास में बना एक चक्रवाती परिसंचरण है।