उत्तराखंड में IMD का रेड अलर्ट: 26-27 सितंबर को मूसलाधार बारिश, बाढ़-भूस्खलन का खतरा
देश
उत्तराखंड के लोगों के लिए अहम खबर है। मौसम विभाग IMD ने इस हफ्ते जोरदार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 26 सितंबर को बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है।
वहीं, 27 सितंबर को देहरादून और हरिद्वार को भी खराब मौसम के लिए तैयार रहना होगा। तेज हवाओं के साथ-साथ बिजली चमकने और बादलों की गड़गड़ाहट भी सुनाई दे सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर-पश्चिम भारत में बाढ का खतरा
यह खराब मौसम उत्तर-पश्चिम भारत से गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आ रहा है। IMD के अनुसार, 28 सितंब तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस बारिश के कारण कुछ इलाकों में बाढ या भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।