IMD ने दी 23 राज्यों में बारिश की खुशखबरी, अक्टूबर में मिलेगी गर्मी से राहत
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि मंगलवार, 13 अक्टूबर को देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश होगी। इनमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश का अनुमान है।
राजधानी दिल्ली और NCR में तो देर रात बारिश हो चुकी है, जिससे अक्टूबर की गर्मी से राहत मिली है और मौसम में ठंडक घुल गई है।
बारिश ने उत्तर के 4 राज्यों में पहुंचाई ठंडक
इस बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में तापमान काफी नीचे आ गया है। खासकर उत्तरी इलाकों में सुबह और रात के समय अच्छी-खासी ठंडक महसूस की जा रही है।
दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
दिल्ली और आसपास के इलाकों में हुई बारिश और ठंडी हवाओं के कारण उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और सुबह-शाम हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है।
राजस्थान, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी छिटपुट बारिश और वज्रपात (बिजली गिरने) का अलर्ट है।
IMD ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश का पूर्वानुमान भी जारी किया है। ऐसे में अगर आप इस हफ्ते के आखिर में कहीं बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने साथ छाता रखना न भूलें।