राजस्थान में अगले कुछ दिन तूफान-बारिश का अलर्ट, मिलेगी गर्मी से राहत
राजस्थान में मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार, अगले कुछ दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तूफान, धूलभरी आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा।
बीते 24 घंटों में धौलपुर जिले में सबसे अधिक 58mm बारिश दर्ज की गई है, जो राज्य में सबसे ज्यादा रही।
एक अच्छी बात यह भी है कि ज्यादातर इलाकों में पारा 44 डिग्री से नीचे रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है हवा
जयपुर मौसम केंद्र ने तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया हैद, जिसकी गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मौसमी हालात से रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ सकता है। जिन इलाकों में यह अलर्ट जारी हुआ है, वहां के लोगों से अपील की गई है कि वे पूरी सावधानी बरतें और मौसम से जुड़ी हर अपडेट पर नजर रखें।