IIT दिल्ली ने रचा इतिहास, QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में हासिल किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्थान
भारत की नंबर-1 यूनिवर्सिटी का ताज IIT दिल्ली के सिर बरकरार रहा है। QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में यह 118वें स्थान पर पहुंची है। किसी भी भारतीय संस्थान द्वारा हासिल किया गया यह अब तक का सबसे बेहतरीन वैश्विक स्थान है। आज जारी हुई इन रैंकिंग्स में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। इस साल 52 भारतीय यूनिवर्सिटी इस लिस्ट में जगह बना पाई हैं, जबकि 2017 में यह संख्या केवल 14 थी।
शिक्षा मंत्री प्रधान ने NEP 2020 को दिया श्रेय
IIT बॉम्बे (134वां), IIT मद्रास (170वां) और IIT कानपुर (221वां) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, सिर्फ IIT ही नहीं, जामिया मिलिया इस्लामिया और VIT ने भी अपनी अब तक की सबसे बेहतरीन रैंकिंग हासिल की है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसके पीछे NEP 2020 में हुए हालिया बदलावों को वजह बताया है। उनके मुताबिक, इस नीति की वजह से कैंपस में रिसर्च और इनोवेशन को खूब बढ़ावा मिला है।