IIT की ऐतिहासिक कार्रवाई, 22 कंपनियों पर 2 साल का प्रतिबंध
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) ने 22 कंपनियों, जिनमें ओरेकल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं, को 2 साल के लिए कैंपस प्लेसमेंट से बाहर कर दिया है। इन कंपनियों ने 2026 में पास होने वाले छात्रों को दिए 150 से ज्यादा जॉब ऑफर पूरे नहीं किए थे। ऑल IIT प्लेसमेंट कमेटी का कहना है कि यह कदम कंपनियों द्वारा जॉब ऑफर का सम्मान न करने के बाद उठाया गया है और इसी वजह से कमेटी ने 2 साल के लिए इन कंपनियों से सहयोग न करने का फैसला किया है।
IIT ने पहले कंपनियों को चेताया
इससे पहले, IIT ने इन कंपनियों को चेतावनी दी थी कि वे या तो अपने ऑफर का सम्मान करें या छात्रों को 3 महीने के वेतन के बराबर मुआवजा दें, लेकिन कई कंपनियों ने इस समय सीमा को नजरअंदाज़ कर दिया। जो छात्र अधर में लटक गए थे, उनकी मदद के लिए IIT अब उनके रिज्यूमे दूसरे रिक्रूटर्स के साथ साझा कर रहा है। इनमें से करीब 20 से 30 प्रतिशत छात्रों को पहले ही नई नौकरी मिल चुकी है।