IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामला: परिवार ने लगाया जातिगत उत्पीड़न का आरोप, CBI जांच की गुहार
देश
IIT बॉम्बे में पढ़ने वाले 20 साल के छात्र साहिल वाकोड़े ने 18 सितंबर को आत्महत्या कर ली। अब उनके माता-पिता ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से इस मामले की जांच कराने की अपील की है। उनका आरोप है कि साहिल को संस्थान में जाति को लेकर अपमान सहना पड़ा था। परिवार चाहता है कि कोर्ट की निगरानी में एक निष्पक्ष जांच हो और उस दिन के सारे CCTV फुटेज संभालकर रखे जाएं।
वाकोड़े परिवार ने गवाहों की सुरक्षा मांगी
वाकोड़े परिवार ने स्थानीय पुलिस पर भरोसा न होने की बात कही है। उनका कहना है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच के लिए गवाहों को सुरक्षा दी जाए। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि साहिल को डॉ अंबेडकर का चित्र लगाने से रोका गया था। साथ ही कुछ फैकल्टी सदस्यों और परीक्षा ले रहे परीक्षक की तरफ से उन्हें जातिसूचक टिप्पणियां भी सुनने को मिली थीं।