KPSC धांधली: 1.1 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोप में IAS अधिकारी गिरफ्तार
देश
कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) की 400 पशु चिकित्सा अधिकारी पदों की भर्ती परीक्षा के नतीजों में गड़बड़ी करने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें बेंगलुरु में घंटों की पूछताछ के बाद आपराधिक जांच विभाग (CID) ने अपनी हिरासत में लिया।
FIR में गंगवार पर 1.1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
अधिकारियों का कहना है कि गंगवार ने जांचकर्ताओं को लगातार बदलते बयान दिए और सहयोग भी नहीं किया। FIR में उन पर दो उम्मीदवारों से 1.1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेकर उनकी उत्तर पुस्तिकाओं को बदलने का आरोप लगाया गया है। वह अब न्यायिक हिरासत में हैं और प्रवर्तन निदेशालय (ED) इस परीक्षा में कथित धांधली की अलग से जांच कर रहा है।